Pavitra Jyotish Kendra (Astrologer Umesh): Business & Services
Shahpur Jat
New Delhi 110049
India
Thursday, 14 November 2013
Monday, 4 November 2013
मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार
मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:
नवम्बर मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:
1 नवम्बर : प्रदोष व्रत, मास शिवरात्री व्रत, धन तेरस, धनवन्तरी जयंती, 2 नवम्बर : नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती (छोटी दीपावली), 3 नवम्बर : दीपावली, अमावस्या, 4 नवम्बर : अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, 5 नवम्बर : यम द्वितिया, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, 6 नवम्बर : गणेश चतुर्थी, 8 नवम्बर : सूर्य षष्ठी, छठ पूजा, 11 नवम्बर :
अक्षय नवमी, 13 नवम्बर : हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत, तुलसी विवाह चातुर्मास नियमादि पूर्ण, 16 नवम्बर : सौर मार्गशीर्ष प्रारम्भ, बाल दिवस 17 नवम्बर : पूर्णिमा, देव दीपावली, श्री सत्यनारायण व्रत, 20 नवम्बर : सौभाग्य सुन्दरी तीज, 21 नवम्बर : गणेश चतुर्थी,
25 नवंबर : काल भैरव अष्टमी, श्री भैरव पूजन 29 नवम्बर : एकादशी व्रत, 30 नवम्बर : शनि प्रदोष व्रत।
मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013:
मेष
(Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस
मास संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। किसी पुरानी संपत्ति की प्राप्ति होगी। आय-व्यय का
संतुलन बिगड़ेगा। घटनाक्रम में परिवर्तन होगा एवं उत्तरार्द्ध में लाभ की मात्रा
बढ़ जायेगी। साझेदारी कार्यों में हानि की सम्भावना रहेगी। अवसर प्राप्ति होते
रहेगी। प्रथमार्ध में जहाँ मानसिक उलझन रहेगी, वही उत्तरार्द्ध में शांति होगी। किसी बड़े स्तर से आपको मदद मिलेगी।
संधि वात, शीत प्रकृति के रोग एवम वायु विकार
परेशान करेंगे। नवम्बर माह की 7, 8
19, 26 एवं 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की
अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम:” का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद
परिणाम प्राप्त होंगे।
वृषभ
(Taurus) उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो ।
इस
माह आप नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे, किंतु कठिन परिश्रम के उपरांत भी लाभ की मात्रा कम ही होगी। अनावश्यक
व्यय होगा। मित्र वर्ग से सहायता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। मास पर्यत्न
विशेष कार्ययोजना पर अत्यधिक श्रम करेंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
शत्रु पक्ष से सावधान रहना चाहिए। पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित होंगे।
सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदन दर्द अथवा शीत प्रकृति के रोगों से सावधान
रहें। नवम्बर मास की 4, 5, 14 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: आप सावधान रहना चाहिए। आप शिव की
अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय” का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद
परिणाम प्राप्त होंगे।
मिथुन
(Gemini) क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा ।
इस
माह नवीन व्यापारिक कार्यो से लाभ होगा। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी।
राजकीय कार्यो में बाधाऐ आयेंगी। फिजूल खर्ची से बचना चाहिए। यदि अविवाहित है तो
विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। नवीन भवन का योग। यात्राओं का
अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे। मित्रवर्ग में कुछ वातावरण
दूषित होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण
चिंतित रहेंगे। नवम्बर माह की 6, 8, 16 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु
भगवान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ
नमो भगवते वासुदेवाय” का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद
परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क
(Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस
माह भाग्योदयकारी घटनायें घटित होंगी। व्यावसायिक मामलों में कार्य को गति मिलेगी।
पराक्रम में कमी रहेगी। शत्रु पक्ष से परेशानियाँ होंगी। मासांत में लाभ की मात्रा
बढ़ जायेगी। व्यय की अधिकता के बावजूद धन की कमी नही रहेगी। छोटी यात्राओं का
आधिक्य होगा। भूमि-भवन संबंधी योजनायें बनेंगी। अत्यधिक श्रम उपरांत भी वांछित
सफलता में अपेक्षानुसार कमी ही महसूस होगी। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा किंतु
अन्य लोगो के कारण अस्तपताल के चक्कर काटने होंगे। नवम्बर मास की 3, 4, 11, 17 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि
की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ
शं शनेश्चराय नम:” का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
सिंह
(Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस
माह सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी। एक प्रकार से यह माह विशेष घटनाक्रम
देने वाला हैं। अनावश्यक वाद-विवाद पद प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा। जल्दबाजी से
किये गये कार्यो में प्रतिकूल स्तिथियाँ दिखेंगी। मित्रवर्ग से अपेक्षित सहयोग नही
मिल पायेगा। मासांत में किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विधार्थियो को
प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर हम इसे इच्छापूर्ति का माह भी कह
सकते हैं। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण
चिंतित रहेंगे। नवम्बर माह की 18, 27, 29 एवं 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की
अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम:” का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद
परिणाम प्राप्त होंगे।
कन्या
(Virgo) टो, पा, पी,पू, ष, ण, ठ, पे, पो।
इस
माह व्यावसायिक मामलो में मन माफिक लाभ नही मिल पायेगा। धन की कमी बनी रहेगी। माता
के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। मास
में कर्इ बार विवादास्पद स्तिथियाँ आयेंगी। स्थान परिवर्तन भी संभव। भूमि-भवन
संबंधी विवाद होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो
रोजगार के अवसर सृजित होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कोर्इ बड़ा निर्णय भी
लेंगे। जनसंपर्क बढ़ेगा। सामाजिक दृष्टि से मान सम्मान की प्रापित होगी।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय कमजोर है। त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी एवं पाचन तंत्र संबंधी विकार
कष्टकारक होंगे। नवम्बर माह की 7, 15, 23 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु
भगवान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ
नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।
तुला
(Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस
माह विधार्थियो हेतु लाभप्रद रहेगा। इस माह स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। मन
में अशांति रहेगी। कानूनी विवादों में पड़ेंगे। भाग दौड़ की अधिकता होगी। व्यवसाय
क्षेत्र में आप अच्छे निर्णय लेंगे जो कि भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होंगे। साझा
व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह
आपकी लोकप्रियता का भी समय है। मासांत में आय के नये स्त्रोत बनेंगे। संतान के
स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। वरिष्ठ लोगो का सहयोग मिलेगा। खान-पान के कारण
स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नवम्बर माह की 3, 10, 12, 22 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शनेश्चराय नम:” का नित्य जप करें।
वृश्चिक
(Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
यह
माह अत्यधिक भाग दौड़ भरा रहेगा। घटना प्रधान सूचनाओ का आवागमन होगा। कार्य
क्षेत्र में रुकावट आयेंगी। व्यर्थ की परेशानियों झंझटो से रुबरू होना पड़ेगा।
अध्ययन-अध्यापन में बाधायें। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। संतान
पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक वाद-विवाद की स्तिथियाँ उत्पन्न होंगी। यदि
आप नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। मासांत में अपेक्षा से
अधिक सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। छोटी
यात्राओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। कमर दर्द, शीत प्रकृति के रोग परेशान करेंगे।
नवम्बर माह की 9, 17, 19 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शनेश्चराय नम:” का नित्य जप करें।
धनु
( Sagittarius) ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस
माह व्यावसायिक कार्य में वृद्धि एंव लाभ होगा। मित्रो का वांछित सहयोग मिलेगा।
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लाभदायक योजनाओं का क्रियान्वन होगा। राजकीय
कार्यो में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद की स्तिथियाँ
आयेंगी। कोर्ट कचहरी के मामलो में विजय मिलेगी। व्यावसायिक उन्नति हेतु आप विशेष
कार्य योजना पर कार्य करेंगे जो कि सफल भी होंगी। ऋण लेने की नौबत आयेगी।
पारिवारिक कलह के कारण कार्य व्यवसाय प्रभावित होगा। साझेदारी में कार्य नही करें।
कुल मिलाकर मास पर्यत्न अच्छी आमद होगी। रक्तचाप, शिर:शूल एवम शीत प्रकृति के रोगो के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
नवम्बर माह की 3, 5, 14, 21 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की
अराधना करें एवम ''ऊँ घृणि: सूर्याय नम:” का नित्य जप करें।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी ।
यह
माह घरेलू समस्याये एवम स्वजनो से विवाद लेकर आयेगा। धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर
हिस्सा लेंगे। किसी पारिवारिक संपत्ति पर विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। राजकीय
कार्यो में सफलता मिलेगी। यह माह विशेष गतिविधियों का सिद्ध होगा। ऋण प्रबंधन की
आवश्यकता पड़ेगी। शत्रु पक्ष से हानि होगीं। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन संभव।
व्यावसायिक दृष्टि से कठिनाइयाँ झेलनी पड़गी। साझेदारी
कार्यो में हानि होगी। उत्तरार्द्ध में मासांत पर्यत्न आपकी ख्याति बढ़ती जायेगी।
मांगलिक कार्य में समिमलित होंगे। रक्त, कफ विकार से शरीर प्रभावित होगा। नवम्बर माह की 10, 12, 20 एवं 24 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें।
कुंभ
( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस
माह वांछित सफलता हेतु अपेक्षाकृत अधिक श्रम करना होगा। मित्रवर्ग से
किसी कार्य में धोखा होगा। यदि अविवाहित है तो विवाह के योग बनेंगे। वरिष्ठ जनों
का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी।
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। शत्रु पक्ष चाहकर भी कुछ नही बिगाड़ सकेगा। पूर्वार्द्ध
जहाँ उथल-पुथल में निकलेगा वहीं उत्तरार्द्ध में समाधान भी मिलेगा। कारोबार में
लाभ होगा। साझेदारी कार्यो से लाभ होगा। यदि आप नौकरी करते है तो वरिष्ठ
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। रक्तचाप से संबंधित
परेशानी है तो बढ़ सकती हैं। नवम्बर माह की 4, 6, 16 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान
जी की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची ।
यह
माह स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्टप्रद रहेगा। समाज में मान सम्मान एवम पद
प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नवीन मित्रों का आगमन होगा। धन की आवक बढ़ेगी। उदर पीड़ा
से सावधान रहना चाहिए। कार्य क्षेत्र में परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोर्इ नया
कार्य प्रारम्भ करने की सोचेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक कार्यो में बढ़
चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश यात्रा का योग। न्यायालयी कार्य में विजय मिलेगी।
साझेदारी कार्यो से सावधान रहें। लेन-देन के कारण कोर्इ विवाद हो सकता है। खान पान
की अनियमियता के कारण पाचन संस्थान, उदर विकार संबंधी समस्यायें आयेंगी। नवम्बर माह की 1, 3, 13, 21 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत' सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिव की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त
होंगे।
|
क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना
व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें,
आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अपना
विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।
|
प0 उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य,
Celebrity
Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Phone: +91-11-26496501
+91-11-9582192381
Labels:
Astrology Services,
Famous and best astrologers in Delhi,
Jyotish Guru,
Jyotishi,
Online Astrologer,
Planets,
Rashifal,
Stars,
Vedic Astrology,
ज्योतिष,
राशिफल
Location:
New Delhi, Delhi, India
Sunday, 5 May 2013
पंडित उमेश चन्द्र पन्त एक संक्षिप्त परिचय
पंडित
उमेश चन्द्र पन्त एक संक्षिप्त परिचय: Contact Now!
विश्वविख्यात
ज्योतिष पं. उमेश चन्द्र पन्त का जन्म 06 मई 1970 को गुजरात प्रांत के भुज क्षेत्र में हुआ।
पंडित जी मूलत: उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ (थल) लेजम पंत (पैतृक गाँव) के निवासी
हैं। पिताजी भारतीय सेना में कार्यरत थे। बचपन से ही ज्योतिष में अत्यंत रुचि थी।
वर्ष 1988 मे सर्वप्रथम “कादिम्बिनी” हिंदी जगत की सर्वश्रेष्ठ
पत्रिका के माध्यम से ज्योतिष के प्रति रुझान बढता ही गया | क्यूंकि
तब कादम्बिनी मे तंत्र मंत्र एवं ज्योतिष विशेषांक निरंतर आया करते थे | पंडित
जी अपने जानने वालों की जन्मपत्रिका पकड़कर बैठ जाते एवम उपाय बताते जिससे लोगो को
चमत्कारिक लाभ होने लगा। शिक्षा प्राप्त करने उपरांत इन्होंने निजी संस्था में
कार्य किया एवम धीरे-धीरे वर्ष 2000 से अधिकाशं समय ज्योतिष को दिया। बीच
में इन्होंने अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (रजि.) से ज्योतिष की सम्पूर्ण
पढ़ार्इ भी की। खुद के कर्इ वर्षो का अध्ययन, स्वाध्याय
व साथ में अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ में ज्योतिष की पढ़ार्इ ने ज्योतिष
कार्य में सोने में सुहागे का कार्य किया। वर्तमान में पंडित जी कर्इ विश्वस्तरीय
पोर्टल, पत्र पत्रिकाओं से जुड़े हुए है एवम ज्योतिष के माध्यम से पूर्ण
विनम्रता पूर्वक वांछित सेवा कर रहे हैं।
क्षमता:
जन्मपत्री को
देखकर भविष्यवाणी, जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे कैरियर,
व्यवसाय, पैसा, प्रेम, शिक्षण,
संपत्ति, व्यक्तिगत बातें, शत्रु,
विवाह, कुंडली मिलाप, भागीदारी,
सेहत, मुहूर्त, वास्तु
टिप्स, वास्तु दोष से जुडी समस्याओं का निवारण।
उपलब्धियां:
ज्योतिष,
अध्यात्म और संबद्ध विज्ञान में एक विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी |
इन क्षेत्रों में निपुणता व ज्ञान से पिछले 13
वर्षों से हजारों संपर्क मे आने वालो को मदद मिली हैं | लोगों की
सेवा और उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान के लिए ज्योतिष रत्न, ज्योतिष
भूषण, ज्योतिष प्रभाकर, ज्योतिष शास्त्राचार्य, ज्योतिष
ऋषि जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया हैं | कैरियर,
व्यवसाय, पैसा, प्यार, शिक्षा,
संपत्ति, शादी, पति पत्नी,
साझेदारी, किस्मत, व्यक्तिगत
मामलों, स्थानांतरण, स्वास्थ्य, शिक्षा,
वास्तु, मुहुर्त आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों
में हजारों की संख्या में कुंडलियों का अध्ययन किया हैं और मार्गदर्शन और उपचार
प्रदान किया हैं | जिससे कि संपर्क मे आने वाले लोग एक स्वस्थ,
धनी और सुखी जीवन जी रहें हैं और उनका जीवन बदल गया हैं | सबसे
अच्छे मार्गदर्शन और अचूक उपाय के लिए निश्चित आश्वासन देते है | स्थानीय
पत्रिकाओं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों के लिए पिछले 2 वर्षों
से पूर्वानुमान दे रहे है और कई
अंतरराष्ट्रीय अग्रणी ज्योतिष वेबसाइटों और अन्य पोर्टलों के लिए ज्योतिष के
विभिन्न लेख लिखा हैं |
पारिवारिक
परिदृश्य:
कुलीन ब्राह्मण
परिवार से है और ज्योतिष सलाह पिछले 13 सालो से लोगों को दे रहे है और इस अवधि
में हजारों कुण्डलियों का अध्ययन किया हैं | 25 वर्षो
से ज्योतिष के अध्यन-अध्यापन कार्य से जुड़े है | आध्यात्मिकता
और ज्योतिषिय ज्ञान और शक्ति गुरु और ईष्ट कुलदेवी माता जगदम्बे मां की कृपा से
प्राप्त हुई हैं | भविष्यकथन के ज्योतिषीय मूल पद पर प्रारंभिक
शोध किया हैं | इस 25 वर्षो की अवधि
में विभिन्न ज्योतिषीय पुस्तकों का अध्ययन और कई हजारो चार्ट का भी अध्ययन किया
हैं | संपर्क मे आने वालो में भारतीय,
एनआरआई और विदेशी हैं, जो संतुष्ट हैं | हमेशा नए
पाठ्यक्रम, सेमिनार और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में
नियमीत रुप से शामिल होते है |
अनुभव:
13 वर्ष (ज्योतिष
सलाह देने का)
निपुणता:
ज्योतिष के बारे
में विशाल ज्ञान होने के बावजूद, अभी भी इस क्षेत्र में अपने ज्ञान और
कौशल को बढ़ाने में विश्वास रखते है, अत: हमेशा नए पाठ्यक्रम, सेमिनार
और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होते है | टेलिफ़ोन
द्वारा एवं ईमेल या चैटिंग के माध्यम से भी ज्योतिषीय परामर्श देते है | विशेषज्ञता
कुंडली पढ़ने में हैं, कैरियर, व्यवसाय,
पैसा, प्यार, शिक्षा, संपत्ति,
व्यक्तिगत मामलों, स्थानांतरण, शत्रु,
शादी, भागीदारी, स्वास्थ्य,
जीवन पढ़ाई, मुहुर्त, वास्तु
आदि जीवन के विभिन्न मुद्दों पर उपचारात्मक उपाय प्रदान किये हैं जिससे इनके
संपर्क मे आने वाले एक स्वस्थ, धनी और सुखी जीवन का उपभोग कर रहे हैं |
इनके बताये गए उपायों ने संपर्क मे आने वाले लोगो का जीवन को बदल
दिया हैं | वैदिक ज्योतिष के आधार पर सटीक भविष्यवाणी करने
में निपुण है | समग्र दृष्टिकोण के साथ जन्म कुंडली का
विश्लेषण करते हैं एवं यह सुनिश्चित करते है कि भविष्यवाणी को सही और सरल भाषा में
दिया जाए | अपनी कुलदेवी ईष्ट जगदम्बे माता के परम भक्त है
| समस्याओं के समाधान के लिए वैदिक पूजा उपचार विधि पर विश्वास करते है
|
रुचियां:
कुंडली का
पूर्वानुमान, ज्योतिषीय किताबें पढ़ना, ज्योतिष
लेख लिखना, मासिक पूर्वानुमान, साप्ताहिक
पूर्वानुमान लेखन, लोगो को सलाह देना, ज्योतिष
परामर्श के माध्यम से लोगो की मदद करना, सटीक ज्योतिषीय
उपाय, अपने ईष्ट की दैनिक पूजा, धार्मिक गीत,
धार्मिक पुस्तकें पढ़ना और ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद करना |
ज्योतिष
को करियर बनाने का कारण:
कुलीन ब्राह्मण
परिवार से संबंधित है एवं बचपन से ही ज्योतिष में गहरी रुचि हैं | भगवान
(कुलदेवी जगदम्बे माता) में विश्वास करते है | क्योंकि
जो ज्योतिष में विश्वास करते हैं, ज्योतिषीय उपचार उनका जीवन बदल सकता है
एवम् स्वस्थ, धनी और सुखी जीवन जी सकते हैं | अपने
सबसे अच्छे मार्गदर्शन और सही उपाय का आश्वासन देते है |
Contact information Pt.
Umesh Chandra Pant
Website: www.pavitrajyotish.com , Email: pavitrajyotish@gmail.com , Phone:
+91-11-26496501
Subscribe to:
Comments (Atom)

