Thursday, 9 August 2012

Monthly forecast August 2012

प० उमेश चंद पन्त – ज्योतिषाचार्य
च, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  
मेष (Aries): इस माह परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा, विदेश यात्रा योग| जीवन साथी का सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा| वाहन से लाभ होगा| सुखद समाचारों से चिंता का निवारण होगा| प्रत्येक कार्य में सतर्कता की आवश्यकता है| धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी पर प्रतीष्ठा को लेकर जो कठिनाईयाँ है, वह कम हो जाएगी| व्यवसाय से सम्बंधित आवश्यक परिवर्तन हेतु समय उचित है| कुछ नीतिगत निर्णय लेने से निराशा हाथ लगेगी| रक्त विकार, वायु विकार सम्बन्धी रोग परेशान करेंगे, व्यावसायिक दृष्टि से महीना ठीक रहेगा| निजी जीवन में कुछ ऐसी बातें आयेंगी जो कष्टप्रद होंगी| पूर्वार्द्धमें अर्जित आय अचानक ही उत्तरार्द्ध में व्यय हो जाएगी| अगस्त माह की 6, 14, 23, व 29 तारीखें नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप नित्य गणेश जी की आराधना करें एवं ‘ऊं गं गणपतये नमः’ का जप करें|
ई, उ, ए, ओ, व, वा, वी, वो     
वृषभ (Taurus): यह माह आपके लिए शुभ सूचनाएं लेकर आएगा| मित्र वर्ग से लाभ होगा| राजकीय सहयोग प्राप्त होगा| मित्र वर्ग से लाभ होगा| राजकीय सहयोग प्राप्त होगा| भूमि भवन के कार्य, औषधि व्यापार लाभप्रद| संतान द्वारा दिया गया परामर्श आपका विश्वास बढाएगा| वाहन प्राप्ति का योग| व्यर्थ का लेनदेन करना ठीक नहीं है, जिस कारण संघर्ष करना पढ़ेगा, इस कारण आप की आशा निराशा में तब्दील होगी| जितना अधिक चिंतन करेंगे, उतना अधिक समस्याएं मुंह बाए कड़ी होंगी| धार्मिक कार्यों में शामिल होने का संयोग बनेगा| किसी से नाराज़गी के कारण सम्बन्ध तोड़ देंगे| कोई छोटी सी बात स्वाभिमान का बड़ा प्रश्न बन जाएगी| उदार या पेशाब सम्बन्धी कोई समस्या हो सकती है| अगस्त माह की 2, 12, 23 एवं 28 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| शुभता हेतु आप नित्य ‘ऊं नमों भगवते वासुदेवाय’ का जप करें|
का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह 
मिथुन (Gemini)% यह माह कुछ मानसिक परेशानियां दे सकता है, किन्तु सहज ही दूर हो जाएगी| रोजगार प्राप्ति का योग भी बन रहा है| भाग्य के भरोसे रहेंगे| लेखन और ललित कलाओं की ओर आकर्षण होगा, एवं रूचि भी लेंगे| पूर्व नियोजित योजनाओं का इस समय फल मिलेगा, जो कि मन को पूर्ण संतुष्टि देगा| जन संपर्क में वृद्धि होगी| कारोबार में उज्जवल भविष्य बनेगा| योजनाओं का क्रियान्वन होगा, एक तरफ आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ व्यय की स्थिति भी आएगी| भागीदारी के काम में लाभ हो सकता है| काम काज की गति बढ़ेगी| बैक्टीरिया से होने वाले विकार परेशान करेंगे, मासांत में अचानक धन लाभ की मात्र बढ़ें लगेगी| किसी अज्ञात स्त्रोत से धन आ सकता है| इस समय आप नवीन योजनाए भी बनाएँगे| अगस्त माह की 3, 11, 21, एवं 27 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप नित्य गणेश जी की आराधना करें एवं ‘ऊं गं गणपतये नमः’ का जप करें|
ही, हु, हे, हो, डा डी, डू, डे, डो 
कर्क (Cancer)% इस माह में स्त्री पक्ष का योगदान आपके लिए कारगर सिद्ध होगा| दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है| खेल कूद में रूचि बढ़ेगी| रिश्तेदारों से लेनदेन में सावधानी रखें, लंबी यात्रा का योग एवं यात्रा शुभप्रद होगी| तबादला या व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है| आपकी कोशिशें रंग लाने लगेंगी| जिससे मुख्या समस्या से निजात मिलेगा| व्यवसाय में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन लाने की सोच रहे है| अपनी व्यावसायिक नीतियों में आवश्यक परिवर्तन करेंगे| खान पान की अनियमितता के कारण उदर विकार आदि होगा जो यथा संभव ठीक भी जल्दी होगा| किसी बात पर घर में कलह का वातावरण बनेगा| जीवन साथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के कारण चिंता होगी| अगस्त माह की 2, 8, 14 एवं 22 नेष्ट फलदायक है| सावधान रहना चाहिए| नित्य शिव की आराधना करें एवं ‘ ऊं नमः शिवाय’ का जप करें|
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टू, टे 
सिंह (Leo)% इस माह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ कर हिस्सा लेंगे| मान प्रतीष्ठा में वृद्धि होगी| नौकरी पेशे में उन्नति होगी| विदेश यात्रा का योग| तकनीकी शिक्षा का लाभ होगा| कार्य क्षेत्र का विस्तार संभव, कार्यों में विशेष सुधार, प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल सफलता मिलेगी| सृजन क्षमता बढ़ेगी, कई बार आपको अवहेलना झेलनी पढेगी, आप बड़े निर्णय लेना चाहते है किन्तु अवरोध बहुत है| आर्थिक दृष्टि से मासांत कष्टप्रद व्यावसायिक भागीदार की तलाश करेंगे| कोई नया प्रयोग ना करें, कष्टप्रद हो सकता है| संतान हेतु समय कष्टप्रद| भागीदारी के मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें| कभी कभी अविश्वास भावना देखने को मिलेगी| अशुद्ध भोजन के कारण स्वस्थ्य नरम रहेगा| अगस्त माह की 7, 12, 22 एवं 26 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप गायत्री की उपासना करें एवं नित्य गायत्री मंत्र का जप करें|
टो, पा, पी पू, ष, ण, ढ़, पे, पो     
कन्या (Virgo)% इस माह गुप्त शत्रुओं द्वारा कष्ट पहुँचाया जा सकता है, जिस कारण मानसिक अशांति बनी रह सकती है| संतान से अच्छा सुख प्राप्त हो सकता है, सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी| पारिवारिक कलह हो सकता है, राजनेताओं से संपर्क बनेगा, कोई विशेष लाभकारी योजना की प्राप्ति होगी| भूमि भवन लाभ, आप साढ़े सत्ती के प्रभाव में है, शनि की पूजा अर्चना भी अवश्य करें| भूमि से आया कोई लाभ हो सकता है| अंतिम सप्ताह में परिणाम अनुकूल होंगे, आप वांछित परिणाम पा सकेंगे, माह में अज्ञात तनाव भी चलता रहेगा| स्वस्थ्य की दृष्टि से माह संवेदनशील है| कोई पुराणी तकलीफ उभर कर सामने आ सकती है| कमर दर्द, कंधो का दर्द, पित्त विकार उत्पान होंगे, काम काज को लेकर घबराहट रहेगी| अगस्त माह की 8, 14, 22 एवं 28 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप शनि देव की आराधना करें एवं ‘ऊं शं शन्नेश्चाराय नमः’ का जप करें|
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते, 
तुला (Libra)% इस माह यात्रा का प्रवास शुभदायक रहेगा| कोइ पुराना कार्य जो काफी समय से हल नहीं हो पा रहा था, वह समाधान दिखेगा| सम्मान प्राप्ति होगी, कार्य की गति व समय बढ़ाने से आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी| यदि भवन निर्माण कर रहे है तो कार्य में रुकावट आएगी| व्यापार या नौकरी वाले दोनों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा| नवीन पड़ प्राप्ति का योग| स्वास्थय उत्तम| नवीन कार्य प्रारंभ करने की सोचेंगे, महीने का पूर्वार्द्ध जहाँ सभी प्रकार से अच्छा है, आप नौकरी या व्यवसाय को नए दृष्टिकोण से लेंगे| आर्थिक दबाव के बावजूद आप बिल्कुल विचलित नहीं होंगे| दु:साहस पूर्ण निर्णय लेने का विचार आपके मन में बार बार आएगा| व्यावसायिक दृष्टि से यह माह अच्छा है| मानसिक तनाव थोडा परेशान करेगा| एक महत्त्वपूर्ण मित्र की नाराजगी झेलनी पढ़ सकती है| अगस्त माह की 8, 19, 24 एवं 30 नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए| आप शनि की साढ़े साती में चल रहे है, नित्य शनि देव की आराधना करें एवं शनिदेव के मंत्र का जप नित्य करें|
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू     
वृश्चिक (Scorpio)इस माह नवीन कार्य योजना का क्रियान्वन होगा| जीवन साथी की तरफ से शुभदायक कार्य होगा, संतान प्राप्ति या संतान का भाग्योदय होगा, व्यापार में कुछ चिंताए उत्पन्न होंगी| वाहन आदि की चोट चपेट से बचना चाहिए, उत्साह हर्ष में वृद्धि होगी| इस माह महत्त्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय ले सकते है| पूर्वार्द्ध में जहाँ अत्यधिक तनाव की स्थितियां उत्पन्न होंगी, वहीँ उत्तरार्द्ध विशेष हर्षदायक रहेगा| आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे किन्तु फिर भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए, सामान्यतः स्वास्थय अच्छा रहेगा किन्तु अत्यधिक श्रम के कारण उच्च रक्तचाप, उदार विकार हो सकता है, छोटी मोटी स्वास्थय परेशानियों से आपका कामकाज प्रभावित नहीं होगा| आप साढ़े साती की प्रथम ढैया भोग रहे है अतः शनि देव का जप पूजन निरंतर करना चाहिए| अगस्त माह की 5, 14, 22, एवं 26 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप नित्य शिवलिंग को जल अर्पित करें एवं नित्य ‘ऊं नमः शिवाय’ का जप करें|
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा दा 
धनु (Sagittarius)इस माह पारिवारिक गतिशीलता बढ़ेगी एवं आर्थिक दृष्टि से माह लाभदायक रहेगा| प्रेम संबंधों में छोटी मोटी घटनाओं के प्रभाव से अशुभता बनेगी| नौकरी प्राप्ति की प्रबल सम्भावना, संतान पक्ष के भाग्योदय का समय है| परिवार जनों से विवाद संभव, एकदम से प्रत्यक्ष लाभ नहीं दिखेंगे| काम काज आगे बढ़ेगा| अभी प्रत्यक्ष लाभ ना दिखा कर भविष्य में लाभ में बदलेगा| नौकरी पेशा लोगों पर आरोप आयेंगे| भागीदारी के मामले में थोडा संभल कर कदम बढ़ाए| भाई बहनों से सम्बन्ध सुधरेंगे, स्वास्थय कुछ दबाव में रहेगा, पेट रोग, त्वचा रोग, एलर्जी डायरिया जैसे रोग पीड़ित करेंगे| गरिष्ट भोजन से बचें| जीवन साथी को भी स्वास्थय सम्बन्धी परेशानी आ सकती है| इस महीने कई बार क्रोध के क्षण आएँगे, क्रोध से बचें| अगस्त माह की 10, 24, 29 एवं 31 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप विष्णु भगवन की आराधना करें एवं ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करें|
भो, जा, जी, खी, खे, खो, गा, गी 
मकर (Capricorn)% इस माह में अचानक यात्रा का योग बनेगा| धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी| मुक़ाबलो में विजय| आर्थिक दृष्टि से माह सामान्यतः शुभप्रद रहेगा| माता पिता के स्वास्थय के प्रति सचेत रहना चाहिए, हिंसक पशुओं का भय रहेगा| व्यवसाय की दृष्टि से माह अच्छा है किन्तु लाभ की अपेक्षा प्रभाव अधिक बढ़ेगा| यश प्रतीष्ठा बढ़ने का समय आप पर एक अज्ञात सा प्रभाव स्थान परिवर्तन हेतु रहेगा| राजकीय पक्ष से लाभ होगा, ऋणों के पुनर्भुगतान में मदद मिलेगी| संतान के व्यवहार से मन उखड़ा उखड़ा रहेगा| जिस कारण काम काज में जोश की कमी आएगी| पित्त व एसिडिटी सम्बन्धी समस्या आएगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, वैवाहिक जीवन में छुट पुट समस्याएं दिखेंगी, मासांत तक रिश्ते प्रगाणता में परिवर्तित हो जाएंगे| अगस्त माह की 4, 13, 22, 27 एवं 28 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप नित्य गणेश जी की आराधना करें एवं ‘ऊं गं गणपतये नमः’ जप करें|

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 
कुम्भ (Aquarius)% इस माह संतान का भाग्योदय का प्रबल योग बन रहा है| न्यायालय कार्यों में विजय प्राप्ति संभव| आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी| नवीन कार्यारम्भ हेतु आध्यात्मिक भाग दौड करनी पड़ेगी| व्यापारिक स्थिति में सुधार आएगा| राजनीतिक वर्ग से लाभ होगा| विरोधी पक्ष पराजित होगा| महिलाओं हेतु उचित समय, स्थान, पद परिवर्तन एवं तरक्की संभव| पूर्वार्द्ध जहाँ अच्छा जाएगा वही उत्तरार्द्ध में परेशानियां आएंगी| काम काज को लेकर जो अंतर्द्वंद चल रहा है, वह मासांत तक ठीक हो जाएगा| ना केवल आय बढ़ेगी बल्कि नवीन प्रस्ताव भी आएँगे| आजीविका सम्बन्धी कुछ बाधाएं यथावत रहेगी| मासांत निर्णायक सिद्ध होगा, जब आप उच्च निर्णय लेंगे| उतार-चढ़ाव के कारण मानसिक चिंताएं रहेंगी| पिता के स्वास्थय का ध्यान दें| अगस्त माह की 5, 17, 23 एवं 29 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप नित्य हनुमान जी की आराधना करें एवं ‘ऊं हनुमते नमः’ का जप करें|
दी, दू, थ, झ, दे, दो, च, ची 
मीन (Pisces)% इस माह व्यावहारिक कार्यों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा| शुभ आयोजन में व्यय संभव| रचनात्मक अथवा सृजनात्मक कार्यों में श्रेष्ठता बाबत पुरस्कार प्राप्ति संभव| आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, संतान प्राप्ति संभव| धन वस्त्र आदि लाभ संभव| आप धीरे धीरे तसल्ली से अपना कार्य बढ़ाएंगे, संसाधनों में वृद्धि होगी| व्यवसाय में कई प्रकार के अवरोध भी बढ़ेंगे या कोई कानूनी मामला समस्या उत्पन्न करेगा| काम काज में गुणात्मक परिवर्तन लाना चाहेंगे| बिना वजह कुटुंब में कोई विवाद उत्पन्न होगा| यदि आप जन्म स्थान के पास स्थानांतरण चाह रहे है तो अभी थोडा समय लगेगा| प्रेम संबंधों  में आशातीत सुधार होगा| खान पान की अनियमितताओं व यात्राओं के कारण स्वास्थय प्रभावित होगा| वायु विकार, डायरिया आदि जैसे रोग उत्पन्न होंगे| अगस्त माह की 6, 14, 23 एवं 28 नेष्ट फलदायक है, सावधान रहना चाहिए| आप नित्य गणेश जी एवं लक्ष्मी जी की आराधना करें एवं ‘ऊं गं गणपतये नमः’ व ‘ऊं श्री नमः’ का जप करें|

www.pavitrajyotish.com

No comments:

Post a Comment